केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके मुताबिक वैक्सीन उनके लिए भी सुरक्षित हैं। संक्रमण से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं वैक्सीन लगवा सकती हैं। उन्हें भी अन्य लोगों की तरह CoWIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। डिलीवरी के बाद कभी भी महिलाएं टीका ले सकती हैं। बता दें कि पूरे देश में अब तक वैक्सीन की 32.85 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं।





