यज्ञ के समापन पर आज होगी गरीब कन्याओं की शादी

  • उमामहेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में चल रहा है विराट रुद्र महायज्ञ

सोनभद्र। उमामहेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ एवं रामकथा के आठवें दिन शुक्रवार को समूचा यज्ञ पंडाल वेद मंत्रों व हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। वहीं श्रद्धालुओ ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर यज्ञ पांडाल में बैठकर रामकथा का रसपान किया। अंतिम दिन 4 मार्च शनिवार को गरीब कन्याओं की शादी होगी।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि उमा महेश्वर गुप्तकाशी शिवद्वार धाम मंदिर परिसर में नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ आचार्य राधाकृष्ण तिवारी, आचार्य राजेश त्रिपाठी, आचार्य व्यास रामजी शास्त्री समेत आठ आचार्यो द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। हरिद्वार से आए कथा व्यास राघवेंद्र चार्य जी महाराज एवं रामजी शास्त्री व्यास द्वारा बारी -बारी से रामकथा सुनाई जा रही है। शाम को आरती के बाद आठवें दिन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ नारायण भगवान के मुख्य यजमान अजय कुमार, रामपति साहू , राजनारायण पाल, रेवती तिवारी, सुरेश गिरी, उदय प्रताप सिंह,रामखेलावन समेत तमाम लोगों ने रूद्र महायज्ञ, रामकथा व आरती पूजन में शामिल रहे। इतना ही नहीं भक्तगणों ने भिखारी बाबा की कुटिया में पहुंचकर आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने अंतिम दिन समापन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को गरीब कन्याओं की शादी में वर वधु को आशीर्वाद देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles