देश में आपातकाल की 46वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि इस तरह कांग्रेस ने हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचला। हम उन सभी महानुभावों को याद करते हैं, जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की। #DarkDaysOfEmergency को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 1975 से 1977 की अवधि में संस्थानों का व्यवस्थित विनाश देखा गया।





