डॉक्टरों के एसोसिएशन ने PM मोदी को चिट्ठी लिखकर अस्पतालों में VIP कल्चर के खिलाफ शिकायत की है। FAIMA ने PM मोदी से कहा कि राजनेता डॉक्टरों को जांच व इलाज के लिए घर बुलाते हैं। उनके घर फ्रंटलाइन डॉक्टरों के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे हालात में टेस्ट व इलाज करना पड़ता है, जबकि उन्हें अस्पताल आना चाहिए। डॉक्टरों ने कहा कि रैलियों के जरिए कोरोना फैलाने में राजनेताओं व कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।





