पंचायत चुनावः मथुरा में लाॅकडाउन के दिन नामांकन, मतगणना

  • 17 और 18 अप्रैल को दो दिन चलेगी नामांकन प्रक्रिया
  • 18 अप्रैल को रहेगा लाॅकडाउन, 2 मई को भी रविवार
  • नामांकन को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा अंतिमरूप

मथुराा/ मदन सारस्वत। पंचायत चुनाव पर कोरोना का साया छाया हुआ है। कोरोना के बीच भले ही चुनाव प्रक्रिया जारी हो लेकिन इससे चुनाव की तस्वीर और रंगत जरूर बदलने लगी है।
चैथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 और 18 अप्रैल को पूरी की जाएगी। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए एक साथ चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। 18 अप्रैल को रविवार है और इस दिन प्रदेशभर में लाॅकडउन रहेगा। वहीं दो मई को मतगणना की तिथि तय की गई है। दो मई को भी रविवार है यानी मतगणना के दिन भी प्रदेशभर में लाॅकडाउन रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से अभी इसे लेकर कोई नई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ब्लाक स्तर पर तैयारियों को अंतिमरूप दिया जा रहा है। जनपद में चैथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। एक साथ मतदान होगा। यानी एक साथ मतदाता को चार मतपत्र मिलेंगे। नामांकन के लिए ब्लाॅक स्तर पर दिनभर तैयारियों को अंतिमरूप देने में कर्मचारी जुटे रहे। नामांकन के लिए अलग अलग खिडकियां होंगी। अधिवक्ताओं ने भी ब्लाक के बाहर अपने बिस्तर लगा लिये हैं। एसडीएम महावन ने कर्मचारियों के साथ बलदेव ब्लाॅक पर बैठक ली। इसी तरह की बैठकों का दौर दिनभर चला।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैनात किए गए निर्वाचन एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी आरओ एवं एआरओ समन्वय स्थापित करके दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराएं।
डीएम ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सभी 10 ब्लॉको में तैनात किए गए आरओ, एआरओ तथा बीडीओ के साथ संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की। उन्होंने आरओ एवं एआरओ को निर्देश दिए कि नामांकन के दौरान यदि कोई समस्या आती है, तो उसका निस्तारण ब्लॉक स्तर पर अथवा तहसील स्तर पर एसडीएम से संपर्क स्थापित कर कराएं। सभी रिटर्निंग अफसर अपने सहायक अफसर के बारे में पूरी जानकारी अवश्य रखें। सभी अधिकारी चुनाव में जो दायित्व मिला है उसका निर्वहन करें। यदि किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नामांकन करने वाले प्रत्याशी अपने साथ भीड न लाएंः डीएम
जिलाधिकारी ने कहाकि 17 एवं 18 अप्रैल को होने वाले नामांकन को सकुशल एवं शांतिपूर्वक पूर्ण करायें। इसके साथ ही कोविड-19 की गाइड लाईन्स के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें तथा करवायें। पीए सिस्टम के माध्यम से जनता से अपील करें कि सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का प्रयोग करें और अपने परिजनों को भी करवायें। उन्होंने कहा कि नामांकन करने वाले चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ही व्यक्ति नामांकन करने आयें और अपने साथ भीड़भाड़ न लायें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नामांकन करने आये वह मास्क एवं कोरोना वायरस के नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।चालन से बचने के लिए मस्क लगायेंः एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोवर ने कहाकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कानून व्यवस्था पर पूर्ण रूप से जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपराधी बच नहीं पायेगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानून कार्यवाही की जायेगी। कोविड-19 के चालान से बचने के लिए सभी व्यक्ति मास्क का प्रयोग अनिवार्यता के साथ करें। उन्होंने जनता से अपील करते हुए बताया कि पहले कोविड-19 का चालान 500 रूपये हुआ करता था, लेकिन आज से कोविड-19 का चालान 1000 रूपये हो गया है। इन सबसे बचने का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई व्यक्ति एवं उसके परिजन बिना मास्क के घर से न निकलें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler