- बैठक की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। भारत को UNSC की कमान आने से पाकिस्तान घबरा गया है। शनिवार को उसने कहा था कि पाकिस्तान को उम्मीद है कि भारत अंतरराष्ट्रीय नियमों और कायदों का पालन करेगा।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय (एफओ) के प्रवक्ता ने अगस्त महीने के लिए भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाले जाने से जुड़े एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव हर्ष श्रिंगला भी अंतरराष्ट्रीय महत्व से जुड़े विषयों पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
गौरतलब है कि भारत को एक अगस्त से एक महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की कमान मिल गई है। इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। संयुक्त राष्ट्र में भारत के पूर्व राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने रविवार को यह जानकारी दी।





