मिर्जापुर : साइफन जाम होने से धान की नर्सरी जलमग्न, किसान परेशान

अहरौरा। जरगो नहर में अदलहाट से पूरब को निकली गौरहीं माइनर मे गौरही गॉव के बीच स्थित साइफन के पूर्णतया जाम होने के कारण पानी का निकासी बाधित हो गया है जिसके कारण किसानों द्वारा डाले गये धान की नर्सरी जलमग्न होकर बर्बादी के कगार पर है |

यह जानकारी किसान कल्याण समिति के उपाध्यक्ष श्री बजरंगी कुशवाहा ने पत्र प्रतिनिधि को दिया |
श्री कुशवाहा ने बताया कि,यह समस्या पिछले दिनों गेहूँ के सिंचाई के समय से ही है जिसकी जानकारी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को किसान कल्याण समित जरगो कमाण्ड के प्रस्ताव व मेरे द्वारा पहले ही दिया जा चुका है और सिंचाई बिभाग के जे.ई.,एस.डी.ओ. और अधिशासी अभियन्ता ने इसका स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है | परन्तु उक्त समस्या के समाधान के लिये अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है |
श्री कुशवाहा ने यह भी बताया कि, उक्त साईफन जाम के साथ साथ पूरी माइनर ही हेड से लेकर टेलतक पूर्णतया क्षतिग्रस्त है जिसके चलते माईनर के अगल बगल की फसलें डूबकर बर्बाद हो जाया करती हैं | इसकी जानकारी भी कईबार सम्बन्धित अधिकारियों को समिति द्वारा बैठक के प्रस्ताव के माध्यम से बराबर दिया जाता रहा है,परन्तु उसपर भी अभी तक कोई काम नहीं किया गया है | माइनर के कमाण्ड में आने वाले किसान वर्षो से परेशान हैं |
यदि उक्त जाम साइफन के बगल से पैमाइश कराकर जिस जगँह पी.डब्लू.डी.की सड़क को छोड़कर जहॉ माइनर की जमीन है पक्की नाली का निर्माण तत्काल नहीं कराया जाता तो साइफन के पश्चिम तरफ डाली गई धान की नर्सरियों का बुरा हाल तो होगा ही साथही पूरे कमाण्ड में धान की रोपाई नहर खोले जाने के बावजूद भी बाधित होगी, यानि धान की रोपाई भी नहीं हो पायेगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की होगी |

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler