ऑक्सीजन गैस नहीं मिलने पर प्राइवेट एंबुलेंस चालकों का प्रदर्शन

मथुरा/ मदन सारस्वत। जिले के प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने ऑक्सीजन गैस नहीं मिलने पर बीएसए कॉलेज से इकट्ठा होकर होली गेट तक एंबुलेंस से प्रदर्शन किया। होली गेट पर जाकर एंबुलेंस को खड़ी की। प्रशासन से ऑक्सीजन की मांग काम बंद किया। बता दें कि आज शनिवार दोपहर मथुरा के प्राइवेट
एंबुलेंस चालकों ने ऑक्सीजन की भारी कमी और ऑक्सीजन बेचने वालों द्वारा ब्लैक में दी जा रही ऑक्सीजन और ब्लैक में ना खरीदने पर मना करने से गुस्साए एंबुलेंस एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों एंबुलेंस चालकों ने शहर के हृदय स्थल होली गेट पर अपनी-अपनी एंबुलेंस से जाम लगा दिया इन सभी एंबुलेंस चालकों में ऑक्सीजन बेचने वाले लोगों के खिलाफ भारी आक्रोश था होली गेट चौराहे पर एंबुलेंस का जमावड़ा की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने एंबुलेंस चालकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनके आक्रोश के आगे पुलिस की एक न चली मौके पर एसडीएम रामदत्त राम पहुंचे यहां उन्होंने एंबुलेंस चालकों को समझाते हुए अधीनस्थों को विभिन्न माध्यमों से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एंबुलेंस चालकों को आश्वासन दिए जाने के बाद ही सभी ने अपनी एंबुलेंस गंतव्य स्थल की ओर रवाना किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler