ईदुल मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कामसारो-बार में रहा जश्न का माहौल

सेवराई। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर कमसार ओ बार केे मुस्लिम बंधुओं ने मंगलवार को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बड़े़े ही सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया। इस मुबारक मौके पर जुलूस ए मोहम्मदी तो नहींं निकला किंतु सादगी के साथ मस्जिदों और इस मुबारक मौके पर आयोजित जलसे में उलेमाओं ने अपने संबोधन में सच्चे मुसलमान को पैगंबर मोहम्मद साहब के बताये रास्ते पर चलने से ही मानवता की सेवा का मार्ग बताया। इस अवसर पर देश में अमन चैन की दुआख्वानी भी की गई। क्षेत्र के रक्सहां, मिर्चा, ताजपुर कुर्रा, उसिया, दिलदारनगर गांव के मदरसों में पैगंबर मोहम्मद साहब के आमद को लेकर जलसा आयोजित की गई और उनके पैगाम के ऊपर विस्तार से चर्चा की गई। गोड़सरा गांव के जमा मस्जिद के पेशइमाम मौलाना वसीम खान आज़मी के नेतृत्व में जुलूसे मुहम्मदी का एहतेमाम किया गया। इस मौके पर मौलाना रहमत अली, मौलाना शरफुद्दीन खान, कारी अहमद रज़ा खान, मिनहाज खान, अब्बास खान, आसिफ खान, मास्टर फकरे आलम खान, मुदस्सिर खान, मुमताज़ खान, तबरेज़ खान, सोएब खान, मुबस्सीर खान, कैफ खान, फिरदौस खान, उमर खान, ज़ुलकरनैन खान, सद्दाम खान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler