जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के मामले की जांच केंद्र सरकार ने NIA को सौंप दी है। यह फैसला गृहमंत्रालय ने लिया है। रविवार की रात 1:37 और 1:42 पर संदिग्ध ड्रोन के जरिए दो विस्फोटक डिवाइस गिराए गए थे। इस हमले में दो वायुसेना कर्मी घायल हो गए थे। साथ ही इमारत की छत भी ध्वस्त हो गई थी। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वायुसेना स्टेशन पर बम गिराने के लिए किसी एरियल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया था।





