मथुरा वृन्दावन/ मदन सारस्वत। यमुना नदी में चामुण्डा घाट के पास एक नवजात शिशु पानी मे बह रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही उ0नि0 श्री मनोज कुमार शर्मा चौकी प्रभारी अद्धा थाना वृन्दावन मोके पर पहुंचे और यमुना नदी में बह रहे नवजात शिशु को यमुना नदी से निकाला गया तो ये बच्चा जीवित था जो एक तसले में रखा हुआ था यह बच्चा सफेद स्वाफी में लिपटा हुआ था। इस शिशु को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल मथुरा में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। आवश्यक कार्यवाही हेतु चाइल्ड लाइन मथुरा को सूचना दी गयी। चाइल्ड लाइन मथुरा की टीम जिला अस्पताल पहुंची। साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।





