वाराणसी : एनडीआरएफ ने चलाया गंगा घाटों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

वाराणसी। आरोग्य से आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत एनडीआरएफ वाराणसी टीम की राजघाट से लेकर अस्सी घाट तक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने की मुहिम जारी है I जिसमें गंगा घाट के किनारे रहने वाले परिवारों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी वासियों को प्रदान की गई वॉटर एंबुलेंस के माध्यम से एनडीआरएफ की विशिष्ट चिकित्सीय टीम डॉ. पंकज गौरव और डॉ. अमित नंदन त्रिपाठी की देख रेख में लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर रही हैं I

जिसमें थर्मल स्क्रीनिंग, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन का स्तर और डायबिटीज इत्यादि की नि:शुल्क जांच और रोगानुसार दवाइयां भी वितरित की जा रही है I इसके अतिरिक्त जिन लोगों में कोरोना संभावित लक्षण नजर आ रहे हैं उन्हें कोरोना प्रीवेंटिव किट नि:शुल्क प्रदान की जा रही है I

इसी कड़ी में कमान्डेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशन में आज एनडीआरएफ वाराणसी की चिकित्सीय टीम द्वारा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया और वाराणसी के हनुमान घाट, डांडी घाट, शिवाला घाट, राजेंद्र प्रसाद घाट, दशाश्वमेध घाट, संकठा घाट, गंगामहल घाट, सिंधिया घाट और मणिकर्णिका घाट पर वॉटर एंबुलेंस के माध्यम से वंचित व जरूतरमंद लोगों को मुफ़्त दवाइयां, मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए गए। चिकत्सीय टीम ने कोरोना वैक्सीन से सम्बंधित भ्रांतियों को उचित परामर्श द्वारा दूर किया और कोविड-बचाव के अनुकूल व्यवहार के अनुपालन के साथ लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया I उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से हो रही बारिश के कारण गंगाजी का जल स्तर बढ़ने लगा है I जिस पर दशाश्मेध घाट स्थित एनडीआरएफ टीम अपनी नज़र बनाये हुए है और वाटर एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय लोगों को घाटों पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवा रही है जो आगे भी जारी रहेंगी I

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler