नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी देश में महिलाओं की स्थिति:: धर्मेंद्र सिंह

दोहरीघाट। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन मधुबन विधान सभा के गोठा मंडी परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं० दिन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर दीप जलाकर व माल्यार्पण कर किया। विधानसभा क्षेत्र से जुटी नारी शक्ति को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा की नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश मे महिलाओ की स्थिति बदलेगी। यह अधिनियम व्यापक विजन वाला कानून है। इस कानून की ताकत से परिवार से लेकर समाज तक हर स्तर पर महिलाओ को आगे बढ़ाने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत ना पड़े। उन्होंने आगे कहा कि प्रधान मंत्री जी द्वारा महिलाओ के हित को देखते हुए नारी वंदन कानून लाकर उन्हें और मजबूत किया गया है। अतः हमारा यह फर्ज है की आगामी आने वाले लोकसभा चुनाव में हम भी प्रधानमंत्री जी के हाथो को मजबूत करे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष नुपुर अग्रवाल, पूजा राय, राम विलास चौहान, शकुंतला चौहान, संतोष राय, बजरंगी सिंह, हिमांशु राय, राम अधीन पाण्डेय, प्रभावती राजभर, रेखा गुप्ता, सरोज सिंह, विजय राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles