तीन अवैध काॅलोनियों पर चलाया एमवीडीए का पीला पंजा

  • शुक्रवार को की गई एक के बाद एक कार्रवाही

मथुरा/ मदन सारस्वत। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारी काम पर लौट आए हैं। गुरूवार को चुनाव परिणाम आए। भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। चुनाव प्रचार के दौरान सुर्खियों बुल्डोजर आ गया था। भाजपा ने बुल्डोजर को आक्रामक चुनाव प्रचार का जरिया बना लिया है। चुनाव परिणाम के ठीक दूसरे दिन अधिकारी भी बुल्डोजर लेकर निकल पडे। एमवीडीए ने अवैधरूप से विकसित की जा रहीं तीन काॅलोनियों पर पीला पंजा चला दिया। शुक्रवार को एमवीडीए ने तीन अवैध कालोनियों पर कार्रवाही की। यहां हुए अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। आरके यादव के नेतृत्व में टीम ने छटीकरा राधा कुंड क्षेत्र में 78,000 वर्ग मीटर में अवैध रूप से विकसित की जा रही। कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान बुलडोजर ने कॉलोनी में बनी सड़क, चाहरदीवारी और छह कमरों को तोड दिया गया। वहीं केशव ठाकुर द्वारा ग्राम वाटी में करीब छह बीघा जमीन पर अवैधरूप् से काॅलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भी कॉलोनी में भी पीला पंजा चला और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। तीसरी कार्रवाही छटीकरा राधा कुंड रोड पर रघुनंदन अग्रवाल नाकम व्यक्ति द्वारा विकसित की जा रही काॅलोनी पर हुई। जिसमें मुख्य सड़क की ओर बने कमरे तोड़े गए। शुक्रवार को ध्वस्तीकरण कार्रवाई में जिलाधिकारी द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका गोयल थाना जेत के पुलिस बल के अलावा विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता एन एस चैहान अवर अभियंता अशोक कुमार चैधरी दिनेश कुमार सुनील कुमार मनीष चतुर्वेदी अनिरुद्ध यादव मनोज कुमार अग्रवाल एवं अन्य प्राधिकरण कर्मी मौजूद रहे। प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि बारबार चेतावनी दिए जाने के बाद भी इन लोगों ने अवैधरूप से विकसित की जा रहीं काॅलोनियों को ध्वस्त नहीं किया और नहीं काम को रोका। भू माफिया अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने से बाज नहीं आ रहे थे। इसके बाद प्राधिकरण ने कार्रवाही करने का फैसला किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles