- श्मशान घाट पर बनेगा कंट्रोल रुम
- इस व्यवस्था का प्रभारी महेश काजू को बनाया गया है
मथुरा / मदन सारस्वत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना मरीजों की मौत पर अंतिम संस्कार को लेकर की गई घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। निशुल्क अंतिम संस्कार की योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई थी। मथुरा में नगर निगम यह जिम्मेदारी पूरी करेगा। अंतिम संस्कार पर लूट की लगातार खबरें आने से सरकार की किरकिरी हो रही थी। हालांकि इसमें सरकार का कोइ सीधा हस्तक्षेप नहीं रहता है। इस व्यवस्था का प्रभारी महेश काजू को बनाया गया है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप श्मशान घाट पर बने कंट्रोल रूम में 24 घंटे निगम के कर्मचारी मौजूद रहेंगे वहां प्रभावित परिजनों को किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका निदान कराएंगे।
कोरोना महामारी से मरने वालों के अंतिम संस्कार पर मथुरा वृंदावन नगर निगम अब आठ हजार रुपए धनराशि खर्च करेगा। जिसमें सात हजार रुपए लकड़ी आदि पर खर्च होगा जबकि बचे एक हजार रुपए में 400 रूपये में पीपीई किट, सैनीटाईजर, ग्लब्स, फेस मास्क आदि और कर्मचारी के मेहनताना 600 रूपये शामिल है। यह फैसला नगर आयुक्त अनुनय झा ने शुक्रवार दोपहर को निगम कर्मचारियों के साथ अपने आवास पर बैठक करने दौरान लिया है। इसके लिए दो शिफ्टों क लिए टीमें बनाई गई हैं वहीं श्मशान घाट पर कंट्रोल रुम खोला जाएगा। जिसमें 24 घंटे निगम कर्मचारी उपलब्ध रहेंगे।
बताया जा रहा है कि कोरोना मृतकों पर नगर निगम द्वारा खर्च किए जाने वाले 8 हजार रुपए में 7 हजार रु लकड़ी आदि बचे एक हजार रु में 400 रूपये कोविड बचाव सामग्री (पीपीई किट, सैनीटाईजर, ग्लब्स, फेस मास्क आदि) तथा कर्मचारी के मेहनताने हेतु 600 रूपये दिया जायेगा। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगीद्वारा घोषणा की गयी थी कि कोविड से मृत व्यक्ति के दाह संस्कार पर आने वाला खर्चा सरकार उठाएगी जिस क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त अनुनय झा ने अपने आवास पर बैठक की जिसमें श्मशान घाट पर कंट्रोल रूम बनाने का निर्णय लिया गया। इस व्यवस्था का प्रभारी महेश काजू को बनाया गया है। श्री काजू सहायक नगर आयुक्त डी.के. सिंह के निर्देशन में कार्य करेेंगे।
बैठक में हुए फैसले
बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने निर्णय लिया कि असहाय, अक्षम कोविड धनात्मक व्यक्तियों के दाह संस्कार के लिए 8000 रूपये नगर निगम मथुरा-वृन्दावन की ओर से व्यय किया जायेगा जिसके अन्तर्गत 7000 रुपये लकडी व सामग्री के लिए एवं 400 रूपये कोविड बचाव सामग्री ( पीपीई किट, सैनीटाईजर, ग्लब्स, फेस मास्क आदि) तथा कर्मचारी के महनताने के लिए 600 रूपये दिया जायेगा।
कंट्रोलरूम स्थापित
इस कार्य के पर्यवेक्षण एवं देख रेख के लिए ध्रुव घाट पर कन्ट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है । जिसमें प्रातः आठ बजे से सांय चार बजे तक महेश काजू प्रभारी मो. 8923760614 सह प्रभारी प्रीतम तथा सांय चार बजे से रात्रि 12 बजे तक सुरेश सेठी प्रभारी मो. 9897684970 अजय सह प्रभारी मौजूद रहेंगे ।





