मिर्जापुर : नगर पालिका की ट्यूबवेल से हो रही है दूषित पेयजल की सप्लाई

अहरौरा। नगर पालिका परिषद अहरौरा में नगर को शुद्ध जल सप्लाई के लिए नगर के सहुवाईन के पोखरा पर लगे ट्यूबवेल में कई दिनों से नाली का दूषित पानी जा रहा है ।और वही पानी नगर वासियों को पेयजल के लिए आपूर्ति की जा रही है ।

इसकी शिकायत नगर पालिका के सभासदों ने कई बार अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष मीरा मौर्या से किया लेकिन उसके बाद भी अधिशासी अधिकारी द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे स्थानीय लोगों और सभासदों में रोष व्याप्त है ।सभासद कुमार आनंद ने बताया कि ट्यूबेल नंबर पांच पर कई दिनों से नाली का पानी ट्यूबेल की पाइप में जा रहा है । फिर उसी पानी की सप्लाई लोगों के घरों में हो रही है । जिससे लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है । जिससे दूषित पानी की आपूर्ति नगर में हो रही है ।
इसको बनवाने की मांग कई बार किया गया है बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।
वर्तमान समय में कोरोना महामारी और संचारी रोग तेजी से फैल रहा है । लेकिन नगर पालिका प्रशासन को इस से कोई फर्क नहीं पड़ता है अगर समय रहते शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं की गई तो किसी प्रकार की अनहोनी की घटित हो सकती है ।
इस संबंध में ईओ प्रतिभा सिंह का कहना है कि अभी उनको जानकारी नहीं है । मामले की जानकारी किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler