मिर्जापुर : उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में जाकर मत्था टेका

विंध्याचल। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में जाकर चरण पूजन किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के पूर्व उन्होंने काली खोप अष्टभुजा का भी दर्शन पूजन किया दर्शन के उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय यहां विंध्य कारी डोर का कार्य प्रगति पर है इस कार्य के चलते यहां के तीर्थ पुरोहित व व्यवसायियों को थोड़ी परेशानी अवश्य होगी। लेकिन इस कार्य पूर्णता के पश्चात सारे श्रद्धालुओं की संख्या में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर मिर्जापुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर सोनभद्र एवं भदोही की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के चौमुखी विकास हेतु कुल 515 परियोजनाओं लागत 511 करोड़ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सेंगर के करीबी को प्रत्याशी बनाए जाने पर काफी विरोध हुआ था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को इसके बारे में जानकारी हो गई है 1 दिन पूर्व का मामला है मुझे आज ही जानकारी प्राप्त हुई इस पे पार्टी में चर्चा करूंगा उसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से विंध्य कॉरिडोर के संबंध में जानकारी ली बात करने से पूर्व काफी देर से दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं से दर्शन में विलंब के लिए खेद प्रकट किया उक्त अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार अपर जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह इत्यादि अधिकारीगण मौजूद रहे। दर्शन पूजन नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कराया जहां जिलाधिकारी ने मां विंध्यवासिनी का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler