जमालपुर। स्थानीय विकास खंड के भाईपुर खुर्द गांव में गुरूवार को आदिवासी जन चेतना ब्लाक संगठन के द्वारा गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया।
गोंडवाना सम्राज्य की शान महारानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि महारानी ने अंतिम दम तक मुगल सेना का लोहा लिया और उनकी अधीनता स्वीकार नहीं की। गोंडवाना सम्राज्य की रक्षा करते हुये अपने प्राणो की आहुति दे दी।
इस दौरान जितेन्द्र गोंड, रामचंद्र गोंड, रानी देवीी ,रामनिहोर गोंड, साधुशरण गोंड, राजेंद्र गोंड, जयप्रकाश गोंड, श्यामलाल गोंड इत्यादि लोग मौजूद रहे।





