मऊ। एसपी के निर्देश पर मऊ पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ मुहिम चला रही है। हालांकि अपराध तो रुक नहीं रहा बल्कि अपराधियों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर दिन दहाड़े फायरिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले का वाकया है अज्ञात अपराधियों ने अमिला में एक व्यक्ति पर दिन दहाड़े ताबड़ तोड़ फायरिंग किए। आज फिर अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय के छोटे भाई संजय राय और उनकी इनोवा गाड़ी चला रहे सन्तोष राय पर फायरिंग की। सन्तोष राय के बाह में गोली लगी है जबकि संजय राय बाल-बाल बचे। दोनो व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। उसके बाद उन्हें डॉक्टर्स ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस वारदात की सूचना मिलते बल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
गौरतलब है कि बड़रांव ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनाव होना है। संजय राय बीजेपी की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी वंदना राय के देवर हैं।





