मऊ : कम्युनिस्ट पार्टी का जनहित के मुद्दे पर केंद्र सरकार को ज्ञापन

रतनपुरा/ अनिल वर्मा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी, कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन देकर केंद्र सरकार से मांग की है कि पेट्रोलियम पदार्थों में की गई मूल्यवृद्धि को वापस लिया जाए। आयकर सीमा से नीचे जीवन यापन करने वालों को ₹   7500 का मुआवजा दिया जाए। फ्री राशन प्रति यूनिट 5 किलो के बजाज 10 किलो किया जाए । कोविड-19 का मुफ्त इलाज किया जाए ।कानून व्यवस्था दुरुस्त की जाए । सरजू नदी में कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं । असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को ₹  1000 मासिक सहायता दी जाए। प्रतिनिधिमंडल में कामरेड सुगन यादव, राम सोच यादव, कामरेड बसंत कुमार, कामरेड कामता यादव, कामरेड ओमप्रकाश, कामरेड कैलाश साहनी, कामरेड श्याम बहादुर चौहान, कामरेड विनोद समेत बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ता उपस्थित थे। खंड विकास अधिकारी ने ज्ञापन के माध्यम से दी गई मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler