यमुनोत्री से मथुरा शुद्ध जल लाएगा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर, मनेगा दो दिवसीय यमुना महोत्सव

मथुरा/ मदन सारस्वत। अब वह समय दूर नहीं जब यमुना भक्त अपने अराध्य गोपाल जी को शुद्ध जल से अभिषेक करा सकेंगे। लगभग 650 किमी. लम्बी लाइप लाइन द्वारा यमुनोत्री से मथुरा स्थित विश्राम घाट पर यमुना में जल लाया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी प्रोजैक्ट आत्मनिर्भर संस्थान के संस्थापक रंजीत चतुर्वेदी पाठक ने मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिसम्बर 2021 को बनारस में इण्डिया मेयर कांफ्रेंस में नदियों को संरक्षण प्रदान करना हमारा कर्तव्य है तथा नदी उत्सव मनाने पर देश की जनता को महत्वपूर्ण संदेश दिया था जिस यमुना पुत्र रंजीत चतुर्वेदी पाठक ने प्रत्येक वर्ष मनाये जाने वाले यमुना छठ उत्सव को वृहद रूप देते हुए इसे दो दिवसीय मनाने का संकल्प लिया है। 6 व 7 अप्रैल को मनाये जाने वाले कार्यक्रम देश के 5 राज्यों के 700 लोग प्रतिभाग करेंगे। 6 अप्रैल को दोपहर यमुनोत्री धाम से आये यमुना जल के भक्तों का अभिनंदन, अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष महेश पाठक द्वारा स्वागत व रंजीत चतुर्वेदी पाठक द्वारा स्वागत संदेश, रंग मंचीय नाटक, मैजिक शो, आरती व राग कल्याणी, 7 अप्रैल को प्रांत मंगला आरती, दिव्य योग जिसमें दिव्यांग लोगों के साथ योग कार्यक्रम, दोपहर को शोभायात्रा एवं छप्पन भोग आरती व ब्रजरस संगीत और धन्यवाद बचन होंगी

प्रोजेक्ट आत्म निर्भर के संयोजक रंजीत महेश पाठक ने बताया कि संस्था जन सहयोग से कृष्णा कालिंदी सेतु योजना के तहत लगभग 222 करोड़ की लागत से यमुनोत्री से मथुरा पाइपलाइन द्वारा यमुना का शुद्ध जल लाएगी व लगभग 100000 लीटर जल प्रत्येक दिन मथुरा स्थित जमुना में डाला जाएगा जिससे मथुरा वालों को आचमन तथा अपने गोपाल जी का अभिषेक करने के लिए शुद्ध जल प्राप्त होगा

वार्ता में संजय चतुर्वेदी, धर्मदास चतुर्वेदी, मेजर सीताराम, योगा ट्रेनर निधा, प्रोजेक्ट कंसलटेंट एडवाइजर प्रिंसिपल आलोक कुमार, इंजीनियर दीपक साहू, गौरव सिन्हा, योगेश बहादुर माथुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles