मथुरा। चोरी के आरोपी को लोगों ने रंगे हाथ पकड कर पुलिस को सौंप दिया। कार्रवाही के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। घटना में मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना गौधुलीपुरम की है। युवक रवि उर्फ गुल्ला निवासी राजपुर थाना वृंदावन पर आरोप है कि वह गोधुलीपुरम फेस टू में देर रात चोरी करने आया था। उसने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। इसी बीच युवक को स्थानीय लोगों ने पकड लिया। पुलिस ने युवक के पास से एक कंप्यूटर का की बोर्ड, एक चांदी का सिक्का और 400 रूपये बरामद दिखाये हैं। जबकि उसका दूसरा साथी दानू निवासी राजपुर वृंदावन मौके से भाग निकला।
तमंचे के साथ युवक पकडा
थाना गोवर्धन पुलिस ने वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। सोनू पुत्र बिजेन्द्र गोस्वामी निवासी हरीपुरा कस्बा व थाना गोवर्धन को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा 315 वोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।