मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वागत को तैयार है तीर्थनगरी मथुरा

मथुरा, मदन मोहन शर्मा। सीएम योगी के स्वागत के लिए श्रीबांकेबिहारी की नगरी को भी सजाया गया है। कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक का मुख्य द्वार बन गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सड़क मार्ग पर भी जगह-जगह प्रवेश द्वार बना दिए गए हैं। परिक्रमा मार्ग को भी नया रंग रूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने धर्मनगरी वृंदावन को सजा दिया है। खासकर उन क्षेत्रों को नया स्वरूप दिया गया है, जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा। इसमें पवन हंस हेलीपैड से लेकर पर्यटन सुविधा केंद्र और परिक्रमा मार्ग व कुंभ क्षेत्र शामिल हैं।

मेला क्षेत्र के लिए खास मुख्य द्वार बनाया है। इसके अलावा परिक्रमा मार्ग की सड़क पर भी तेजी से काम किया गया है। पेड़-पौधों पर खूबसूरत आकृति बनाई गईं हैं। परिक्रमा मार्ग की दीवारों पर भी चित्रकारी की है। यहां तक कि डिवाइडरों को नया रूप दे दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles