मथुरा। प्रबल टीम एवं डिटेक्टिव विंग आगरा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मथुरा जंक्शन ने एक व्यक्ति को पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे के टिकट के अवैध 24 लाख रुपये का कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उपासना टेलीकॉम नामक दुकान गौरा नगर कॉलोनी वृंदावन पर टीम जांच के लिए पहुंची यहां एक व्यक्ति मिला जिसने अपना नाम गोपाल राय चैधरी पुत्र नारायण राय चैधरी निवासी 385 गोरा नगर कॉलोनी थाना कोतवाली वृंदावन, जिला मथुरा बताया जो कि आईआरसीटीसी की एजेंट आईडी की आड़ में अपनी पर्सनल यूजर आईडी से रेलवे के टिकट बना कर अवैध रूप से ई टिकट का गोरख धंधा कर रहा था जिसके पास 27 परसनल यूजर आईडी पाई गई हैं।
उसके पास से भविष्य यात्रा की एक टिकट मूल्य 3240 व पूर्व की यात्रा के 19 टिकिट जिनका मूल्य रुपए 35651, तथा जामा तलाशी में 2500 रुपए नगद मिले। आईआरसीटीसी से प्राप्त किए गए विवरण के अनुसार अभियुक्त अब तक 1978 रेलवे के टिकट, मूल्य 2496205 रुपए का अवैध कारोबार कर चुका है। टीम ने एक सीपीयू, एक मोबाइल, एक डोगल बरामद किये गये। टीम में एसआई देवेंद्र सिंह, सोलंकी, श्याम सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अजय सिंह, राजीव कुमार मीणा तथा सुभाष सिंह थे।





