माता वैष्णो देवी भवन: भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई और गंभीर रूप से घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

कटरा। माता वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में मची भगदड़ में 12 भक्तों की मौत हो गई जबकि 13 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। हालांकि, प्रशासन पूर मामले पर नजर बनाए हुए हैं। बचाव कार्य भी जारी है। ऐसे में हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया गया है। इन नंबर को डायल कर आप अपने अपनों का हाल जान सकते हैं। बता दें कि इस साल (2022) भी प्रत्येक वर्ष की तरह भारी संख्या में भक्त माता वैष्णो मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान रात करीब 2-3 बजे अचानक भगदड़ मच गई।

एलजी ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख के मुआवजे का एलान
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने भी माता वैष्णो देवी पर हुई भगदड़ को लेकर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संवेदना और प्रार्थना मृतकरों और घायलों के परिवार के साथ है। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात की है। उन्हें हालात के बारे में पूरी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा और सभी घायलों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड वहन करेगा।

एलजी ने जारी किए कई हेल्पलाइन नंबर
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों की मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-

वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के हेल्पलाइन नंबरः
01991-234804
01991-234053

अन्य हेल्पलाइन नंबरः
PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/ 9622856295
DC Office Reasi Control room
01991245763/ 9419839557

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles