कई राजनीतिक पार्टियों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। राहुल गांधी ने इस बारे में एक ट्वीट किया है। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि इतिहास गवाह है कि सत्याग्रह से ही अत्याचार,अन्याय व अहंकार का अंत होता है। आंदोलन देशहित में हो और शांतिपूर्ण हो! आज भारत बंद है।