काशी विश्वनाथ से जुड़ा केदारनाथ धाम, आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण का हुआ लाइव प्रसारण

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम यात्रा कार्यक्रम का काशीवासियों ने देखा लाइव प्रसारण
  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर परिसर में साधु-संतों सहित श्रद्धालुओं द्वारा लाइव प्रसारण देखने के दौरान हर हर महादेव के उद्घोष से गुजायमान हुआ बाबा का परिसर, उत्सव सा रहा माहौल
  • केदारनाथ धाम उत्तराखंड में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति के अनावरण समारोह का जिले प्रदेश के प्रमुख मंदिर (शिवालय) में हुआ सजीव प्रसारण
  • श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर, केदारनाथ मंदिर परिसर, मार्कण्डेय महादेव कैथी, शुलटंकेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव एवं सारनाथ स्थित सारंग नाथ मंदिर परिसर में एलईडी वॉल, एलसीडी स्क्रीन व एलईडी वैन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का लोगों ने देखा लाइव प्रसारण
  • शिवालयों में विधिवत पूजन अर्चन के साथ ही रुद्राभिषेक हुआ और भजन मंडली रामेश्वर महादेव मंदिर रामेश्वर, सारंगनाथ मन्दिर सारनाथ, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर, केदारेश्वर महादेव मंदिर केदारघाट तथा मार्कण्डेय महादेव मंदिर, कैथी में भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम संपन्न हुआ
  • केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री ने की विश्वनाथ कॉरिडोर की चर्चा, कहा-80 प्रतिशत तक हो चुका है काम पूरा
  • काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प हो रहा है-पीएम
  • श्री काशी विश्वनाथ धाम निर्माण कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर है
  • कॉरिडोर बन जाने से अब बाबा के गर्भगृह की छत से मां गंगा का दीदार होगा
  • बनारस से सारनाथ को बोधगया, कुशीनगर और श्रावस्ती समेत सभी नगरों से जोड़कर बौद्ध सर्किट का स्वरूप दिया जा रहा है-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
  • विश्व में बुद्ध से जुड़े पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए बड़े-बड़े कार्य यहां पर किए जा रहे हैं

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर केदारनाथ धाम पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर में पहुंच बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। गर्भगृह में प्रधानमंत्री ने लगभग 18 मिनट तक की पूजा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयंभू शिवलिंग की परिक्रमा भी की। पूजा के दौरान पुरोहितों ने उन्हें अगले पांच साल प्रधानमंत्री बनने की भी कामना की। इसके बाद पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची और 35 टन वजनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बैठकर मानस पूजा की। ये प्रतिमा कर्नाटक के मैसूर में में तैयार की गई। कृष्ण शिला से निर्मित इस प्रतिमा को पिछले दिनों पहले गौचर और इसके बाद वायुसेना के हेलीकाप्टर की मदद से केदारनाथ पहुंचाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण समेत करीब 320 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने केदारनाथ में अब तक हुए कार्य और भविष्य में होने वाले द्वितीय चरण के तहत कार्यों की डाक्यूमेंट्री से रूपरेखा भी देखी।हेलीपैड से प्रधानमंत्री मंदिर तक पैदल ही पहुंचे, हेलीपैड पर ऑल टेरिन वाइकल भी रखा गया था, लेकिन वह पैदल ही निकल पड़े।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं को संबोधित करने के दौरान उत्तर प्रदेश विशेष रूप से काशी की चर्चा करते हुए कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ काशी का भी कायाकल्प जारी है। वाराणसी में विश्वनाथ धाम पर बहुत तेज गति से काम चल रहा है। धाम का काम अब पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। बनारस से सारनाथ को बोधगया, कुशीनगर और श्रावस्ती समेत सभी नगरों से जोड़कर बौद्ध सर्किट का स्वरूप दिया जा रहा है। विश्व में बुद्ध से जुड़े पर्यटकों को आमंत्रित करने के लिए बड़े-बड़े कार्य यहां पर किए जा रहे हैं। केदारनाथ मंदिर के बाहर परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के चारों धाम में पर्यटन को बेहतर परिवहन के साथ जोड़ा जा रहा है। चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। कोविड महामारी न आती तो अब तक काफी बेहतर स्थिति होती।
केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री विश्वनाथ कॉरिडोर की चर्चा करते हुए वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम का 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इस प्रोजेक्ट को 15 दिसंबर तक पूरा किया जाना है। कॉरिडोर बन जाने से अब बाबा के गर्भगृह की छत से मां गंगा का दीदार होगा।
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री ने कहा कि समय के दायरे से निकल कर भयभीत होना अब भारत को मंजूर नहीं है। स्वामी शंकराचार्य ने जो ऊर्जा प्रज्ज्वलित की थी, आज भारत उसे गतिमान बनाए हुए है। स्वामी विवेकानंद और महान विभूतियां यहां पर प्रकट हुईं। ये भारत इन्ही महान लोगों की प्रेरणा पर जीवित है। हम शाश्वत पर विश्वास करके आगे चलने वाले लोग हैं। स्वाधीनता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थानों से लोगों को परिचित कराएं। आजादी के अमृत काल में कंकर-कंकर में शंकर का भाव जग सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उक्त कार्यक्रम वैसे तो उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम मंदिर में चल रहा था, लेकिन इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उनके संसदीय क्षेत्र काशी के लोग भी देख रहे थे। सूचना विभाग द्वारा श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर, केदारनाथ मंदिर परिसर, मार्कण्डेय महादेव कैथी, शुलटंकेश्वर महादेव, रामेश्वर महादेव एवं सारनाथ स्थित सारंग नाथ मंदिर परिसर में एलईडी वॉल, एलसीडी स्क्रीन व एलईडी वैन के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। जिसका मौके पर मौजूद हजारों लोगों ने दृश्यावलोकन किया। इतना ही नहीं इन स्थानों पर शिवालयों में विधिवत पूजन अर्चन के साथ ही रुद्राभिषेक हुआ और भजन मंडली अनूप पति तिवारी एवं दल द्वारा रामेश्वर महादेव मंदिर रामेश्वर, आचार्य यदुनायक संबंधित भूषण एवं दल द्वारा सारंगनाथ मन्दिर सारनाथ, सीकड़ महाराज एवं भक्तगण द्वारा शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर, कन्नू गुरु एवं संतगण द्वारा केदारेश्वर महादेव मंदिर केदारघाट तथा मुन्ना गिरि एवं दल द्वारा मार्कण्डेय महादेव मंदिर, कैथी में भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उत्तराखंड में आदि गुरु शंकराचार्य के प्रतिमा और समाधि का अनावरण भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस मौके पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम और काशी विश्वनाथ धाम आपस मे जुड़ गए। केदारनाथ धाम में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण श्री काशी विश्वनाथ धाम में किया गया। जिसमें शहर के धर्माचार्य विद्वान श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक, शास्त्री के अलावा शहर के कई गणमान्य और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण एलईडी टीवी के माध्यम से देखा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी ने उपस्थित सभी धर्माचार्य और अर्चकों व शास्त्री को अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला और दुपट्टा प्रसाद देकर सम्मानित किया। जबकि कार्यक्रम में उपस्थित कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने धर्मार्थ कार्य मंत्री, महापौर मृदुला जायसवाल सहित कई गणमान्य लोगों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम के पश्चात सभी ने परिसर में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अन्नकूट के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विद्वानों ग स्वामी जितेंद्र नंद सरस्वती पातालपुरी मठ के महंत बालक दास महाराज भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कई साधु संत उपस्थित रहे।
वही सारंग नाथ मंदिर, सारनाथ में सारंग भगवान का पूजन करने के उपरांत प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ने का स्थानीय लोगों को अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन जगदीश त्रिपाठी महामंत्री भारतीय जनता पार्टी महानगर ने किया।
इस अवसर पर अरविंद सिंह पार्षद, मदन मोहन दुबे, शैलेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश यादव, अशोक मौर्य, सुरेंद्र राजभर, अजय जैन, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह, सिद्धनाथ शर्मा, रतन मौर्य, अमित सिंह, पीयूष, विनोद पांडेय, विनय पांडेय, पार्थेश्वर पांडेय, पवन पांडेय, संजय सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler