देश में अब तक कोरोना के 32 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। शनिवार शाम 7 बजे तक यह संख्या 32.11 करोड़ हो चुकी है। दुनिया में इससे ज्यादा डोज चीन और अमेरिका में ही लगाए गए हैं। चीन अब तक 1 अरब से ज्यादा डोज लगा चुका है। वहीं, अमेरिका में भी 32 करोड़ डोज लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को शाम 7 बजे तक 58.10 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट किया गया।