मुख्तार अब्बास नकवी लंबे समय से अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि इस समय अल्पसंख्यक मंत्रालय सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालय है। BJP सरकार में केंद्र की नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी बढ़कर 10 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है। सिविल सर्विसेज की नौकरी में पहले इस समुदाय की भागीदारी नगण्य थी। मोदी सरकार ने काबिलियत की कद्र की है। 2019 में 200 के करीब अभ्यर्थी चुने गए।





