लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर पूर्व मंत्री एवं मीडिया चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी के नेतृत्व एवं पूर्व विधायक एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश आजमानी जी की उपस्थिति में प्रदेश के कई जिलों से भाजपा, सपा एवं बसपा के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री कृष्णकांत पाण्डेय ने बताया कि बसपा सरकार में मुख्यमंत्री के ओएसडी और बांदा जिला के बसपा जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे श्री बलदेव प्रसाद, बसपा के बांदा मंडल कोऑर्डिनेटर एवं जिला प्रभारी रहे श्री जितेंद्र गौरव, भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र ओबीसी मोर्चा के सह संयोजक एवं श्रम प्रकोष्ठ हरदोई के संयोजक रहे श्री राम अवतार पाल, अंबेडकर नगर से बसपा के जिलाध्यक्ष एवं मंडल कोऑर्डिनेटर रहे श्री राम प्रकाश गौतम ने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री पाण्डेय ने बताया कि श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी नेतृत्व में एवं श्री आजमानी जी की उपस्थिति में मौरावां उन्नाव से भाजपा छोड़कर श्री विवेक सेठ, अम्बेडकर नगर से श्री रविराम चौहान, अभय कुमार चौहान, सपा छोड़कर पंकज यादव, रोहित प्रजापति एवं रविंद्र उपाध्याय बसपा से सत्तार भाई, कानपुर से भाजपा छोड़कर श्री उत्तम कुमार, श्री जगरोशन, जबकि सपा छोड़कर जयरानी गौतम, मोहम्मद सलीम, राम अवतार सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रेसवार्ता में श्री नसीमुद्दीन जी ने कहा कि श्री प्रियंका गांधी जी का नेतृत्व एवं राहुल गांधी जी एवं सोनिया गांधी जी का मार्गदर्शन उत्तर प्रदेश को मजबूती प्रदान कर रहा है। जिसका परिणाम है कि अन्य दलों से मजबूत एवं महत्वपूर्ण लोग कांग्रेस में अपनी आस्था जता रहें हैं। इस मौके पर श्री सतीश आजमानी जी ने कहा कि कांग्रेस का बढ़ता हुआ परिवार आने वाले दिनों में कांग्रेस की सत्ता में वापसी का संकेत है। श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश के लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूत हुआ है। इसका सार्थक परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।