फाल्गुन पूर्णिमा पर 28 मार्च को हस्त नक्षत्र में होलिका दहन होगा। भद्राकाल समाप्त होने पर होलिका दहन होगा। पूर्णिमा 28 मार्च को दोपहर 2.30 बजे शुरू होकर रात 12.40 बजे तक रहेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 7.37 बजे से रात 10.56 बजे तक है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में, शनि व गुरु मकर राशि में, शुक्र व सूर्य मीन राशि में, मंगल व राहु वृषभ राशि में, बुध, कुंभ व केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे।
HOLIKA





