निःशुल्क शिक्षा देने वाले प्रवेश को मिली जन्मदिन की असीम शुभकामनाए

बिशेश्वरगंज। भोजपुरी फिल्मों में अपना स्थान बना चुके विकासखण्ड बिशेश्वरगंज के धनुही निवासी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि चंबल बॉय के नाम से मशहूर भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि यादव और फिल्मो के सहायक निर्देशक, एक्टर अभिषेक यादव प्रेमीजी ने मिलकर समाज सेवी और नि:शुल्क समाजवादी पाठशाला के संचालक युवा क्रांतिकारी, पाठशाला से छोटे बच्चों को फ्री में शिक्षा दे कर उत्तर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले प्रवेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी । साथ मे एक्टर प्रीतम सुनील यादव, कृष्ण कुमार और समाजवादी पार्टी के नेता राहुल सिह चौहान मौजूद रहे। जहॉ चंबल बॉय रवि यादव ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी मे जब शिक्षा के सभी दरवाजे बंद हो गए ऐसे में आपके द्वारा उठाया गया यह कदम काफी सराहनीय रहा है, शिक्षा से ही इस देश का भविष्य है मुझे गर्व है आप पर, लोगों को आपसे सीखना चाहिए की असली और जमीनी समाज सेवा क्या होती है। तो वही अभिषेक प्रेमी ने कहा की शब्दों का सहारा लेकर मै आपको क्या दुआएं दू आपका कार्य इतना सराहनीय है कि शब्दो मे बयाँ नही किया जा सकता आप जैसे लोगो की इस देश और प्रदेश को जरुरत हैं आपके संघर्ष को मै सलाम करता हूं और ईश्वर से आपके लम्बी आयु और उज्जवल भविष्य की दिल से कामना करता हूं आप खूब तरक्की करिए आगे बढिये ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler