श्रीनगर के बर्बर शाह इलाके में शनिवार शाम पुलिस और CRPF की जॉइंट पार्टी पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इसमें एक महिला समेत चार नागरिक घायल हो गए। इनमें से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। मरने वाले की पहचान मुदासिर अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड जवानों तक नहीं पहुंच पाया और सड़क पर फट गया। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई। अब तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।





