मुंबई के कांदिवली हीरानंदानी फर्जी वैक्सीनेशन मामले में सरकार ने हाई कोर्ट में माना है कि अब तक करीब 2 हजार लोगों को नकली वैक्सीन लग चुकी है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर में अब तक कम से कम नौ फर्जी शिविरों का आयोजन किया गया और इस संबंध में चार अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। अब हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और बीएमसी को गाइडलाइन जारी करने को कहा है।





