कोरोना काल में ₹55 हजार से भी ऊपर रहे सोने की कीमत उच्चतम स्तर से ₹11 हजार तक गिर गई है। आज सोने में प्रति 10 ग्राम ₹110 की गिरावट हुई। दिल्ली सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव ₹43,800 प्रति 10 ग्राम है। सोमवार को भी सोने के भाव में ₹302 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई थी। हालांकि यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर के चलते आर्थिक गतिविधियां रुकने पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है।