घरबंदीः मानसिक रूप से तैयार नजर आई कान्हा की नगरी

  • लाॅकडाउन में भी कामकाजी लोगों को रही आवागमन की छूट
  • पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चलते तराहे चौराहों पर कम नजर आये पुलिसकर्मी
  • खुद अनुशासित और संयमित दिखे लोग, घर मे रहना ही समझा मुफीद
  • नगर निगम, नगर पंचायतों ने सेनेटाइजेशन अभियान

मथुरा/ मदन सारस्वत। कोरोना की दूसरी लहर में रविवार को घरबंदी का पहला दिन लोगों के लिए कौतुहल भरा नहीं रहा। कान्हा की नगरी में लोगों ने इसे सहजता से लिया और घर में रहना ही मुफीद समझा। एक तरह से लोग घर बंदी को लेकर मानसिक रूप से तैयार दिखे। वहीं लाॅकडाउन के दौरान भी कामकाजी लोगों को आवागमन के लिए छूट दी गई, जिससे कि औद्योगिक कामकाज पटरी से न उतरे।  शनिवार की शाम से लगा हुए साप्ताहिक लाॅकडाउन को लागू कराने में पुलिस प्रशासन को पहले जितनी मशक्कत भी नहीं करनी पडी। रविवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चैथे चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। इस बात की आशंका थी कि चुनावों के उत्साह में प्रत्याशियों के समर्थ घरों से बाहर निकलेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। तय नियम के अनुरूप प्रत्याशियों ने नामांकन किया और तमाम नामांकन केन्द्रों पर कोविड-19 को लेकर जारी की गई प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्याशी नजर आये। जनपद के पुलिस बल और आलाधिकारियों की नामांकन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने में व्यस्ता के चलते तिराहे चैराहांे पर पुलिस बल कम नजर आ रहा था। जगह जगह बेरीकेडिंग भी पिछले साल जैसी नहीं की गई थी। बावजूद इसके शहर से देहात तक लोगों ने घर पर रहने को ही तरजीह दी और सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग मजबूरी मंे घर से निकले भी तो मास्क लगाकर निकले जिससे चालान के दण्ड से बच सकें। वहीं नगर निगम और नगर पंचायतों ने लाॅकडाउन के मौके का लाभ लेते हुए बाजारों और गलियों में सेनेटाइजेशन किया।

उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि औद्योगिक इकाईयों को वर्तमान में राज्य कोविड-19 रोग के फैलाव की दूसरी लहर से संकटग्रस्त है, जो कि बहुत खतरनाक महामारी है, जिससे बचने का एकमात्र उपाय सावधानी है। उन्होंने समस्त प्रकार की औद्योगिक इकाईयों से अपेक्षा की है कि अपनी औद्योगिक इकाईयों में कार्मिकों के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क, कवर, पल्स आॅक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर की व्यवस्था करते हुए अपनी इकाई में कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित करते हुए कार्मिकों को हैण्डसेनेटाइजर का प्रयोग एवं निरंतर साबुन-पानी से हाथ धोने हेतु जागरूक करें तथा कोविड-19 संक्रमण की श्रृंखला को रोकने में अपना योगदान दें।
उपायुक्त उद्योग ने जानकारी दी कि जनपद की समस्त औद्योगिक इकाईयों को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रत्येक रविवार को होने वाले लाॅकडाउन में सभी औद्योगिक इकाईयां कार्यशील रहेंगी, सिवाय उनके जिनकी पहले से ही रविवार की छुटटी हुआ करती है, उनको छोड़कर कोई भी अन्य औद्योगिक इकाई को बंद नहीं किया जायेगा और औद्योगिक प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले कार्मिक औद्योगिक प्रतिष्ठान द्वारा जारी आईकार्ड, ड्यूटी कार्ड को दिखाकर आवागमन कर सकेंगे। औद्योगिक इकाई स्वामी के स्तर पर शासन द्वारा समय-समय पर निर्गत किये गये कोविड-19 के प्रसार की रोकथाम हेतु गाइडलाइन्स का पालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler