पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता वैक्सीन फर्जीवाड़ा मामले पर केंद्र को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराए जाने की मांग की है। बता दें कि बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक फर्जी वैक्सीनेशन कैंप का खुलासा हुआ है। इस मामले में एक फर्जी आईएएस अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है।





