काले की ढ़ाल में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

  • ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस और यूएनएफपीए के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित
  • चंडीगढ़ और ऋषिकेश के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने किया इलाज
  • दंत चिकित्सा, योग सत्र और स्वच्छता के विशेष सत्रों का आयोजन

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के मागदर्शन में ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस और यूएनएफपीए के संयुक्त तत्वाधान में काले की ढ़ाल, ऋषिकेश में निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चंड़ीगढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक तथा सीमा डेन्टल काॅलेज, ऋषिकेश से दंत रोग विशेषज्ञों ने अपनी उत्कृष्ट सेवायें प्रदान की।
काले की ढ़ाल में 10 से 2 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही समुदाय के लोगों के लिये विशाल भंडारा भी किया। अब तक 250 से अधिक लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया। इस शिविर में विशेष रूप से सामान्य रोगों के साथ त्वचा रोग, अस्थि रोग और दंत रोग से संबंधित बीमारियां अधिक पायी गयी।
स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के साथ ही जीवा के सेनिटेशन और हाइजीन विशेषज्ञों ने बच्चों में स्वच्छता की आदतों को विकसित करने के लिये 30-30 मिनट के स्वच्छता सेशन का आयोजन किया। बच्चों के विशेष योग सत्र का आयोजन योगाचार्य की देखरेख में किया गया। योगाचार्य द्वारा अस्थि संबंधित दर्द को दूर करने के लिये तथा दैनिक जीवन के तनाव को कम करने के लिये विशेष आसन और ध्यान की विधाओं की जानकारी दी तथा अभ्यास भी करवाया गया।
स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में सुश्री गंगा नन्दिनी त्रिपाठी, रूचि राय, डा विवेक सभरवाल, डा विवेक, डा अवनीश सीमा डेन्टल कालेज, सुखनूर कौर, मनीषा शर्मा, राकेश रोशन, रामचन्द्र शाह, सत्यवीर सिंह राठौर, राजेश चन्द्रा, रेशमी, सागर गौढ़, किशोर भट्ट, प्रीति आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर आगामी चार दिनों तक ऋषिकेश शहर के अन्य समुदायों में आयोजित किया जायेगा तथा ही जनसमुदाय को कोविड अनुरूप व्यवहार करने का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler