भारत में बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है, इस पर ही ट्वीट करते हुए पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बंगाल के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी हिंदू खतरे में आ गया है। भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे लिखा कि सिलेबस कोई भी हो, प्रश्न कैसा भी हो, भाजपा हर जगह एक ही उत्तर लिख कर आ जाती है। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव पर भी उन्होंने टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश चुनाव तक अब नफ़रत फैलाने का कारोबार चरम पर रहेगा। दिल थाम कर बैठिए, अभी बहुत कुछ झेलना है।





