आरक्षण और एक्टो सिटी एक्ट पर अपनी नीति जाहिर करें बीएसपी सुप्रीमो : अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज

सोनभद्र। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी पंडित शशि भूषण दुबे ‘कंचनीय’ ने एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी कर बसपा सुप्रीमो मायावती तथा उनके सलाहकार पंडित सतीश मिश्रा द्वारा आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर अयोध्या से ब्राह्मण सम्मेलन प्रारंभ कर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित कर चुनाव में लाभ उठाने की कोशिश की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि पहले बहुजन समाज पार्टी आरक्षण तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को लेकर अपनी नीति स्पष्ट करें। साथ ही यह भी कहां है कि अपने घोषणा पत्र में बसपा यह संकल्प करें कि हम आरक्षण के विषय पर तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पर ब्राह्मण समाज के रुख से सहमत हैं। समाज के नेताओं ने यह भी कहा कि मायावती के इस कदम से ब्राह्मण समाज उनके छलावे में आने वाला नहीं है। कहा मायावती का यह ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित करने का शगूफा केवल सत्ता प्राप्ति का एक लाली पॉप है जो इन मुद्दों पर अपनी पार्टी का स्पष्ट रुख करने से पहले पूरा होने वाला नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler