मथुरा/ मदन सारस्वत। आज जहां पर पूरे देश में होली की धूम मची हुई है वही पूरे ब्रज मंडल में भी बसंत पंचमी से होली बड़े ही धूमधाम के साथ खेली जा रही है और जगह-जगह होली महोत्सव मनाए जा रहे हैं.
इसी के चलते आज उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा अपने पैतृक गांव गाँठोली गोवर्धन पहुँचे और दानघाटी गिरिराज मंदिर में गिर्राज जी की महा आरती का आनंद लिया और अपने लोगो के साथ उन्ही की तरह दिखाई दिए और खुद ही रसिया गाने लगे और ढोल भी बज रहे थे सभी ने मंत्री जी के साथ गुलाल से होली खेली और उन्होंने बताया कि आज चुनावों को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी क्योंकि आज होली है और आज केवल होली के रंगों में ही सभी बृजवासी और देशवासी रंगे हुए हैं और हम कामना करते हैं कि सभी देशवासी मथुरा वासी और गोवर्धन ग्रामवासी आपसी मनमुटाव मिटाकर बड़े ही सौहार्द के साथ होली का आनंद लें।
श्रीकांत शर्मा, ऊर्जा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार





