मलीन थारु बस्ती में डा. संजय सिंह ने मनाया जन्मदिन, मतदान को किया गया प्रेरित

  • सर्वेश्वरी मुक्तिधाम पर भेंट किया कंप्यूटर सेट, रुद्राक्ष का बिरवा रोपे।

मऊ। जनपद में आधुनिक चिकित्सा की नींव रखने वाले शारदा नारायण हास्पिटल के निदेशक डा. संजय सिंह के जन्मदिन पर मलीन थारु बस्ती में पर्व जैसा उत्साह बना रहा। सैकड़ों बस्तीवासियों को भोजन, मिष्ठान का वितरण किया गया। इसके उपरांत सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलियाघाट पर उन्होंने कंप्यूटर सेट भेंट करने के पश्चात भैरवी वन में रुद्राक्ष पौध का रोपण किया।

थारु बस्ती में संबोधित करते डा. संजय सिंह ने कहा कि बस्ती घर जैसी है। वर्षों से इनके कार्य करने पर अपनत्व बोध का भाव है। गरीबों के बीच जन्मदिन मनाकर अपार सुख प्राप्त होता है। इसी तरह सर्वेश्वरी मुक्तिधाम को नगर की धरोहर के रुप में संरक्षित करना होगा। उन्होंने सोमवार को होने वाले अंतिम चरण में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। डा. सुजीत सिंह, पुरुषार्थ सिंह, डा. मनीष कुमार, दिव्य प्रकाश सिंह, अमन प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के संचालन में हामिद अंसारी, शिवकुमार सिंह, आलोक सिंह, श्रवण कुमार, जितेंद्र आदि तत्परता से लगे रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles