लखनऊ। डॉक्टर हमारे समाज का वो हिस्सा हैं जिनके दम से हमारा समाज सेहतमंद रहता है और जब समाज सेहतमन्द होगा तो खुशहाल भी होगा। इस कॅरोना महामारी में डॉक्टर्स ने जो खिदमात अंजाम दी हैं वो रहती दुनिया तक याद रखी जाएंगी। इन ख़यालात का इज़हार आल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम के शीराज़ उद्दीन साहब ने डॉक्टर्स डे के मौके पे पयामे इंसानियत हेल्प लाइन के तमाम डॉक्टर्स को मुबारकबाद देते हुए कही। उन्होंने कहा जब लोग अपने रिश्तेदारों से मिलना तो दूर उनके फोन नहीं उठा रहे थे उस समय हमारे ये डॉक्टर्स और उनका नर्सिंग स्टाफ सिर्फ इलाज ही नहीं बल्कि रिश्तेदारो का भी हक़ अदा कर रहे थे। इस मौके पे मुफ़्ती अबुल क़ासिम साहब ने कहा के आज हमारे बीच ऐसे बहुत से डाक्टर नहीं रहे जो इंसानियत की खातिर मरीज़ों का इलाज करते हुए उनको कॅरोना हो गया और अल्लाह को पयारे हो गए , ऐसे तमाम डॉक्टर्स हमें याद आते रहेंगे। अखीर में तमाम डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करते हुए ताहा महमूद साहब ने कहा डॉक्टर्स की जो खिदमात हैं इस कॅरोना महामारी में उसे देखते हुए ये डॉक्टर्स डे का एक दिन बहुत छोटा है। अक्सर लोग जज़्बात में आ कर डाक्टर से बदतमीज़ी कर बैठते हैं जो नहीं होना चाहये, डाक्टर का सम्मान हर हाल में रहना चाहये ।





