आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सूरत के मशहूर हीरा कारोबारी और सामाजिक कार्यकर्ता महेश सवानी आज AAP में शामिल हुए। दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा कि गुजरात की राजनीति नया मोड़ ले रही है। बता दें कि महेश सवानी हर साल अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के रूप में घर और कार गिफ्ट देते हैं। उन्होंने 500 से ज्यादा लड़कियों की शादी भी करवाई है।





