रितेश्वर महाराज के दर्शन के लिय उमड़े भक्त

कछवा। आदर्श नगर पंचायत में सोमवार कि रात्रि को वृंदावन से पधारे गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज के आने की जानकारी मिलते ही महाराज जी के स्वागत व दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष व बच्चे भी शामिल रहे गुरु महाराज रितेश्वर जी के कस्बा में प्रवेश करते ही कछवा नगरी राधे राधे के जयकारे से गुंजायमान हो गया। भक्तों द्वारा रितेश्वर जी महाराज का काफिला प्राथमिक विद्यालय से पूरे नगर में भ्रमण कराया गयाा। जिसमें भक्तों के द्वारा अपने छतो से पुष्प वर्षा और मंगल आरती गीत सारे तीरथ धाम आपके चरणों में हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणो में महिलाओं के द्वारा आरती गीत गाकर आरती उतारी गई। भ्रमण कर रामकिंकर पार्क में महाराज जी ने अपने भक्तों को अपने मुखारविंद से भगवान कृष्ण के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि जहां प्रेम वही भगवान हैै। जहां भक्त हैं वही गुरु है हमारे तन मन में वह रोम रोम में भगवान श्री कृष्ण व राधा का बसेरा हैै। जहां प्रेम नहीं है वहां एक दूसरे में दूर भाव वह एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या रखने वाले ही मिलेंगे। हम तो राधे के अनुयाई हैं। मेरे तन मन में राधे बसे हैं। आप लोगों में भी यही होना चाहिए अपने गृहस्थ जीवन को निभाते हुए राधे की शरण में समर्पित हो जाओ अगला जीवन किसे पता क्या होगा किस स्वरूप में होगा। इसलिए मानव स्वरूप जीवन में अपने सही कर्म वह भगवान के प्रति इतना प्रेम समर्पित कर दो कि अगला जन्म भी सफल हो जाए उक्त अवसर पर आचार्य मटुक सिंह आचार्य अशोक केसरी आचार्य चंदन पांडे राकेश सेठ अंजनी मोदनवाल संतोष श्याम सोनी गार्गी आचार्य गायत्री केसरी रुचि पांडे अंजू पांडे पुष्पा केसरी कंचन चौधरी आदि भारी संख्या में भक्तों का जनसमूह उपस्थित रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

22,046FansLike
3,873FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles