ऑक्सीजन संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित ऑडिट पैनल की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दिल्ली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में जरूरत से 4 गुना अधिक ऑक्सीजन की डिमांड रखी थी। जब दिल्ली सरकार द्वारा 1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की गई थी, तब सिर्फ 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी।





