रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से तीन दिवसीय लेह-लद्दाख दौरा पर रहेंगे। रक्षा मंत्री चीन से सटी एलएसी पर सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे। इस दौरान रक्षा मंत्री बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन यानी बीआरओ द्वारा चीन से सटे एलएसी के इलाकों में नवनिर्मित सड़क और पुल का उद्घाटन भी करेंगे। राजनाथ सिंह वायुसेना की ऑपरेशनल तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे।





