दोहरीघाट। मऊ जिले की सबसे बड़ी आबादी वाले गांव गोंठा के राम जानकी रामशाला मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुंदर काण्ड का पाठ हुआ। उसके बाद ठाकुर जी की आरती की गई।
इस मौके पर जिला संघ चालक नर्वदेश्वर राय ने कहा कि इसी देश में राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाए जाते थे। उसका परिणाम ये हुआ कि हमारी धार्मिक सांस्कृतिक पहचान पीछे छूटती गई। इसे सोचकर मन दुखी हो जाता था। लेकिन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में 8 सालों में देश ने हीनभावना की बेड़ियों को तोड़ा है। आज हम देश भर में दीपोत्सव माना रहे हैं। प्रभु श्रीराम के रामराज्य की परकल्पना को साकार होते हुए देख रहे हैं।
इस दौरान खंड कार्यवाह चंद्र प्रकाश तिवारी, विवेकानंद गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, उमाशंकर उपाध्याय, पवन उपाध्याय, शशिकांत राय, मनीष गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अवध नारायण राय समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।