देश में कोरोना मामलों की संख्या अब चिंताजनक स्थिति में पहुंचती जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान देश में इस साल (2021) के सबसे ज्यादा मरीज (39,726) सामने आए हैं। बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, केरल और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन-नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया गया है। अगर हालात सामान्य नहीं हुई तो देश भर में पाबंदियों का दौर लौट सकता है।