बांग्लादेश में कोरोना की रफ्तार पर काबू पाने के लिए शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहां शुक्रवार को 108 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है, जो अब तक एक दिन में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 19 अप्रैल 2021 को एक दिन में 112 मरीजों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंटे में वहां 5,869 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। कुल 8,78,804 कोरोना केस सामने आ चुके हैं।





